आदित्यपुर: शेर -ए -पंजाब चौक के यूनिक सेल्स में तीसरी बार चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Adityapur: आदित्यपुर के शेर -ए -पंजाब चौक स्थित यूनिक सेल्स में सरेआम तीसरी बार चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस बार यहां दुकान के बाहर रखे इंडस्ट्रियल फैन को बड़े ही आराम से चोर उठा ले गया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तकरीबन 3:15 बजे जब सर्विस लेन पर चहल-पहल कम थी. तभी एक चोर दुकान के सामने रेकी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. चोर ने दुकान के बाहर रखे तकरीबन 35 हजार मूल्य के इंडस्ट्रियल फैन को बड़े आराम से उठाकर चलता बना, यूनिक सेल्स के प्रोपराइटर विकी कुमार ने बताया कि कुछ देर बाद जब इनकी नजर पड़ी तो इन्होंने इंडस्ट्रियल फैन गायब पाया .इसके बाद फौरन सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में देखी गई।
अब तक 3 बार चोरी, एक बार भी नहीं हुआ मामला दर्ज
प्रोपराइटर विक्की कुमार ने बताया कि ठीक इसी अंदाज में अब तक 3 बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. जिसमें मिक्सर ,इंडक्शन चूल्हा, और इंडस्ट्रियल फैन की अब तक चोरी हो चुकी है. इन्होंने बताया कि पूर्व में चोरी का मामला थाने में दर्ज नहीं होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं. वही इस घटना के बाद इन्होंने आदित्यपुर थाने में फिर से शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *