कुकडू के डाटम में जंगली हाथी ने 10 वर्षीय बच्चे को पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Saraikela:  कुकडू प्रखंड क्षेत्र के डाटम में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जंगली हाथी ने एक 10 वर्षीय बच्चे की पटक कर जान ले ली।मृतक बच्चे की पहचान डाटम गांव निवासी विभीषण महतो के पुत्र लाल मोहन महतो के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वो अपने पिता के साथ कुकडू बाजार से मुर्गी बेचकर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान घर पहुंचने से पहले शौच के लिए बैठा हुआ था कि जंगली हाथी ने उसे अपने चपेट में ले लिया ओर पटक कर उसकी जान ले ली। वह डाटम मध्य विद्यालय का छात्र था। घटना के कुछ देर बाद स्थानीय लोग ओर परिजन  घटनास्थल से मृतक लालमोहन महतो के शव को वहां से उठाकर घर ले गए ,जहां इसके बाद तिरुलडीह थाना की पुलिस मृतक बच्चे के घर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरा किया। वहीं पुलिस शव को तिरुलडीह थाना ले जाना चाहते थे,लेकिन परिजन वन विभाग के वरीय अधिकारियों के आने तक शव को थाना नही ले जाने दिए।  घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा किया। हालांकि, देर रात वन विभाग के रेंजर, फोरेस्टर व वन रक्षी भी पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह ईचागढ़ विधानसभा के समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर घर पहुंचे और पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया ओर अपने निजी स्तर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के पिता बेहोश हो गए थे, जिसे अपने निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल के गए। इस दौरान हरेलाल महतो ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद किये जाने की बात कही। साथ ही इस दौरान उन्होंने वन विभाग को जमकर कोसा, ओर वन विभाग को लापरवाह बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *