भाजपा जिलाध्यक्ष ने कमलदेव गिरी के हत्यारों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का दिया अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नही होने पर भाजपा करेगी उग्र आंदोलन

Chaibasa :- चक्रधरपुर के गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरी के हत्यारों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा है कि गिरफ्तारी नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन होगा.

भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कमल देव गिरी की निर्मम हत्या पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए. इसे राजनितिक हत्या बताया है. उन्होंने कहा कि कामदेव गिरी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया था एवं जिसे लेकर उन्हें आश्वासन भी दिया था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में अपराधी व बलात्कारियों के हौसले बुलंद हो गए है. जिससे पूरे राज्य में विधि व्यवस्था पुरी तरह चरमरा सी गई है. सतीश पुरी ने कमलदेव गिरी के हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को अगले 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उसके बाद भी अगर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम रहती है तो भाजपा इसके विरूद्ध जोरदार तरीके से उग्र आंदोलन करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप