कमलदेव गिरी की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश, शव सड़क पर रखकर किया सड़क जाम, विशेष समुदाय की ओर से पत्थरबाजी, पुलिस फोर्स की हुई तैनाती

Chaibasa :- जिले के चक्रधरपुर के गिरिराज सेना हिंदूवादी संगठन के प्रमुख कमलदेव गिरी की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया. चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल से दूर पवन चौक के पास सड़क पर शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

इसके साथ ही सड़क पर टायर जलाकर चक्रधरपुर–रांची मुख्य मार्ग पर आवागमन को बाधित कर दिया गया है. सड़क के दोनो ओर वाहनों को लंबी कतार लग गई है. हालांकि, आधे घंटे तक शव के साथ प्रदर्शन के बाद कमलदेव की मां के कहने पर शव को उठाकर आवास ले जाया गया. इधर सड़क जाम के दौरान विशेष समुदाय के द्वारा भीड़ पर पथराव कर दिया गया. जिससे चक्रधरपुर शहर का माहौल और बिगड़ गया. इलाके में माहौल बिगड़ता देख सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दिया. माहौल को देखते हुए पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है.

तीन की संख्या में थे अपराधी, सिर पर बम से किया हमला

पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने बताया कि कमलदेव दो दिनों बाद भाजपा पार्टी से जुड़ने वाले थे. बताया जाता है कि कमलदेव अपने एक साथी के साथ पैदल ही जा रहे थे तभी पीछे से तीन की संख्या में अपराधी आए और कमलदेव पर बम से हमला कर दिया. बम सिर के पिछले हिस्से में लगा जिससे पिछले हिस्से के चिथड़े उड़ गए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *