सरायकेला में फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कई दुकानों में की औचक छापेमारी, सैंपल ज़ब्त

Saraikela: सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी  राम कृष्ण कुमार के निर्देश पर आज जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डा अदिति सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से पालन के लिए सरायकेला नगर क्षेत्र के कई मिठाई की दुकान एवं अन्य दुकानों की छापामारी की गई। 
इस दौरान गणेश भंडार से पॅरोट ब्रांड लाल मिर्च पाउडर एवं आदर्श ब्रांड के हल्दी पाउडर कलेक्शन किया गया, इसके अतिरिक्त दैनिक सब्जी बाज़ार में बिक रहे खुले मसाले, जीरा पाउडर के नमूने भी जांच के लिए संग्रह किया गया है। इसके अलावा ईगल ब्रांड के मसाले भी नमूना के रूप में संग्रह किया गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सरस्वती मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण किया गया , सभी कलेक्शन किए गए सैंपल को नामकुम के राज्यस्तरीय लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *