कौशलेंद्र कुमार को जेडीयू सरायकेला ज़िला अध्यक्ष की मिली कमान

Saraikela: झारखंड जनता दल यूनाइटेड के 22 जिले में जिला अध्यक्षों की सूची निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा ज़ारी की गई जिसमें सरायकेला खरसावां जिला जदयू के जिला अध्यक्ष के पद पर आदित्यपुर निवासी कौशलेंद्र कुमार का मनोनयन किया गया हैं।

 

निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आशा व्यक्त किया हैं कि श्री कुमार पार्टी के संगठन को जिला में और मजबूत बनाएंगे कौशलेंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया हैं .साथ ही पार्टी में पुनः निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद माननीय खीरू महतो को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर बधाई दी हैं.. श्री कुमार पूर्व में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं एवं 2018 में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव लड़ चुके हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *