Breaking: Accident killed road jam: सरायकेला में हाईवा की चपेट में जलने से बाइक सवार की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

सरायकेला: सरायकेला-कांड्रा सड़क पर सिनी मोड़ के नजदीक एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे उसकी मौत हो गई .घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आक्रोश जताया है.

सडक दुर्घटना
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है की हाइवा की।चपेट में बाइक सवार आ गया व बाइक हाइवा में फंस गया जिससे काफी दूर तक बाइक को घसीट कर ले गया.घसीटने के क्रम में बाइक में आग लग जाने के कारण बाइक सवार भी जल गया जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई है,जबकि एक युवक गंभीर रूप से घयाल है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सरायकेला -कांड्रा सड़क जाम कर दिया है.घटना की सूचना पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है परन्तु लोग सड़क जाम कर रखे हुए हैं. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले पर एक कि मौत हो गई है, जिसकी पहचान चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मानीकुई निवासी के रूप में की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सड़क जाम खाली करा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *