Adityapur 124th death anniversary of Birsa Munda: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि मनी

आदित्यपुर: महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 124 की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेसजनो द्वारा आदित्यपुर एनआईटी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर श्रद्धा- सुमन अर्पित कर मनाया गया.
ये भी पढ़ें: धरती आबा बिरसा मुंडा के 80 वर्षीय वंशज सुखराम मुंडा से मिले जिले के कांग्रेसी, अधूरे हैं अलग झारखंड के सपने: सुखराम
पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा को नमन करते हैं कांग्रेसजन
 भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया, सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव खिरोद सरदार एवं जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रधान का नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनो ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव खिरोद सरदार ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर और पुण्यतिथि 9 जून को मनाई जाती है, बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी और एक आदिवासी नेता थे. उन्‍हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक सशक्‍त विद्रोह के लिए याद किया जाता हैं। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ज़िला महासचिव संगीता प्रधान, मिसर बंसरियार, झरना मन्ना, सबिता साव, प्रदीप मुखी, संतोष झा, लखी सरदार, गोकुल मुंडा, मनीष मुंडा, अशोक सिंह, सुरेश धारी, समेन्द्र तिवारी, सुरु मुंडा आदि मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन