आदित्यपुर: बिल्डर पार्टनरशिप में विवाद मे 45 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौत

Saraikela: आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर नेशनल इलेक्ट्रोनिक्स के पीछे रहने वाले 45 वर्षीय पप्पू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह नामक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से मौत हो गयी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हे। आनन फानन में परिजनों व स्थानीय लोगो के द्वारा घायल अवस्था मे पप्पु सिंह को टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां पर चिक्तिसकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हैं।
मृतक फ़ाइल फ़ोटो
TMH में बिलखते परिजन
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार करीब रात साढे 11 बजे की  है। मृतक पप्पू सिंह की पुत्री नेहा ने पुलिस को बताया कि वह शाम को डयूटी करके वापस आयी थी ,उसके बाद वह अपने कुत्ते लेकर घर के समीप मंदिर के पास घुमा रही थी। उसी दौरान उसने धमाका का आवाज सुनी। लेकिन वह कुछ समझ नही पायी, जिसके बाद घर आने पर देखा कि पिता खून से लतपत गिरे थे. नेहा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शाम को गम्हरिया के किसी बिल्डर के यहां गए थे. जहां पर उनका कुछ विवाद बिल्डर के साथ हुआ था. उक्त बिल्डर ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी. बाद में उसके पिता फोन पर बिल्डर को कह रहे थे कि वह उसको क्या मारेंगे वह स्वंय ही मार लेंगे। जब घर पहुंची तो पाया कि उसके पिता गिरे पड़े हुए है और सामने पिस्टल पड़ा हुआ था। उसने अपनी मां को आवाज दिया बाद में  इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी राजन कुमार को दिया गया। इधर पुलिस घायल अवस्था मे पप्पू सिंह को लेकर सीधे टीएमएच पहुंची. जहां पर चिक्तिसकों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया । मृतक की पुत्री भाटिया बस्ती के समीप स्थित स्कूटी के शो रूम में काम करती हैं।
हथियार लाईसेंसी या अवैध जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच कर रही हैं। घटना में प्रयुक्त हथियार लाईसेंसी था या अवैध। वही अभी पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना का मुख्य कारण क्या हैं. वही थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि मृतक आरएन सिंह की पुत्री ने बताया कि उनके पिता किसी से फोन पर बात कर रहे थे। उसी दौरान उनके द्वारा सिर में सटाकर गोली मार लिया है।थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।
घटना स्थल में मृतक प्रमोद सिंह के कमरे से एक देशी कट्टा बरामद एवं एक 350 mm का गोली भी बरामद किया गया। मृतक के शराब के नशे में होने की भी बात सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *