चांडिल: कपाली में अनियंत्रित गिट्टी लदे हाइवा ने छात्रा को कुचला, मौके पर मौत

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत मलिक मैरेज हॉल के समीप एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाईवा डंपर ने एक  छात्रा को रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है.

 

मो इरफान ,वार्ड पार्षद, कपाली

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार शाम तकरीबन 7  बजे कपाली ओपी के मलिक गार्डन के पास एक हाईवा(JH07D 9804) तेज गति से आ रहा था, जिसकी चपेट में 18 वर्षीय छात्रा शाहीन परवीन उर्फ़ मुस्कान की आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से हाईवा का चालक मौके से फरार हो गया. इधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवा में तोड़फोड़ की और सड़क जाम किया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कपाली ओपी प्रभारी सुनील भोक्ता दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ . जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जाता है हैं कि मृत छात्रा शाहीन परवीन जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वारिस कॉलोनी रोड नंबर 6 के रहने वाली है।

 हाईवा -ट्रैक्टर बांट रहे मौत

जिले के कई थाना क्षेत्र में अवैध खनिज पदार्थ परिचालन की सूचनाएं प्राप्त होती हैं. इनमें अधिकतर मामलों में बड़े हाईवा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चलते हैं. जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिसमें लोगों की जान भी जा रही है. बावजूद इसके अवैध बड़े वाहनों के परिचालन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *