Adityapur: धनतेरस-दिवाली पर मुकेश ज्वेलर्स में ऑफर्स की बरसात: पुराने सोने पर पूरा मूल्य, मेकिंग चार्ज में 50% तक की भारी राहत

आदित्यपुर: प्रकाश पर्व दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर आदित्यपुर (दयाल ट्रेड के समीप) स्थित प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान ‘मुकेश ज्वेलर्स एंड संस’ ने ग्राहकों के लिए विशेष त्योहारी ऑफर्स की घोषणा की है। प्रतिष्ठान में खरीदारी को लेकर ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा है और लोगों ने प्री-बुकिंग कर इन आकर्षक योजनाओं का लाभ उठाना शुरू कर दिया है।

Adityapur Dhanteras market:धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी को उमड़ी भीड़ — मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में आकर्षक ऑफर से ग्राहकों में उत्साह

​

मुकेश ज्वेलर्स एंड संस के प्रोपराइटर मुकेश कुमार ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 50% तथा सोने के सभी गहनों की बनवाई पर 40% तक की सीधी छूट दी जा रही है। इसके साथ ही 24 कैरेट गोल्ड बार की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज को शत-प्रतिशत माफ कर दिया गया है। प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खासियत पुराने सोने की वापसी योजना है, जिसके अंतर्गत शुद्धता के आधार पर ग्राहकों को 100% तक की राशि लौटाई जा रही है।

​ग्राहकों की सहूलियत के लिए एक विशेष प्री-बुकिंग मॉडल पेश किया गया है, जो खरीदारों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके तहत यदि डिलीवरी के दिन सोने-चांदी के दाम घटते हैं, तो ग्राहक को घटी हुई दर का लाभ मिलेगा; वहीं भाव बढ़ने की स्थिति में भी बुकिंग के दिन तय रेट पर ही आभूषण दिए जाएंगे।

​मुकेश कुमार के अनुसार, पिछले एक माह के दौरान सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 15 से 20 हजार रुपये तथा चांदी में प्रति किलोग्राम 70 से 80 हजार रुपये की भारी नरमी आई है। इस बड़ी गिरावट ने त्योहारी खरीदारी को बेहद किफायती बना दिया है, जिससे इस बार बाजार में ग्राहकों का जबर्दस्त रुझान देखने को मिल रहा है।

http://आदित्यपुर में धनतेरस पर मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में खूब हुई खरीदारी, 10-15 फीसदी तक छूट और उपहार से खिले ग्राहकों के चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *