Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur Asia complaint made to DC-SP: जेएलकेएम के विरुद्ध एसिया ने डीसी- एसपी से की लिखित शिकायत, औद्योगिक विकास- शांति बरकरार रखने की मांग
Adityapur

Adityapur Asia complaint made to DC-SP: जेएलकेएम के विरुद्ध एसिया ने डीसी- एसपी से की लिखित शिकायत, औद्योगिक विकास- शांति बरकरार रखने की मांग

By The News24 Live24/07/2025Updated:24/07/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250724 132202
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Adityapur:आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन राजनीतिक संगठन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ,जेएलकेएम द्वारा कंपनी गेट जाम, धरना प्रदर्शन किए जाने से तंग आकर आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ,एसिया के प्रतिनिधि मंडल ने ने सरायकेला डीसी एवं एसपी से मिलकर लिखित शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: Adityapur unconstitutionalcompany Gate Jaam: औद्योगिक शांति बिगाड़ने भयादोहन की कोशिश कर रहे संगठन के विरुद्ध उद्यमी एकजुट, सरकार प्रशासन से कार्रवाई की मांग

vid 20250724 wa00472884573659007252809
जानकारी देते ऐसी अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल

एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित डीसी -एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत करते हुए दोनों ही अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से बताया गया है कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र झारखंड राज्य के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में लगभग दो लाख श्रमिक प्रत्यक्ष रूप से और दो लाख लोग अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं। एसिया इस राज्य के सबसे बड़े औद्योगिक संगठनों में से एक है। पिछले छह महीनों से, इस क्षेत्र की औद्योगिक शांति नवगठित राजनीतिक दल द्वारा भंग की जा रही है। ये लोग समय-समय पर गेट जाम कर उत्पादन गतिविधियों को बाधित करते हैं। वे अपने निजी लाभ के लिए औद्योगिक शांति भंग करने और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर इन लोगों और उनकी गैरकानूनी गतिविधियों को नहीं रोका गया, तो सभी औद्योगिक इकाइयाँ किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित होने के लिए मजबूर हो जाएँगी, जहाँ उन्हें अच्छा औद्योगिक माहौल मिलेगा। अगर सभी छोटी इकाइयाँ यहाँ अपनी गतिविधियाँ बंद कर देंगी, तो टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसे बड़े उद्योगों के पास भी यहाँ उत्पादन बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। इस तरह के माहौल में सबसे ज़्यादा नुकसान गरीब मज़दूरों को होता है। उनकी नौकरियाँ चली जाएँगी और उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

डीसी ने दिया आश्वासन

इधर उद्यमी संगठन एसिया के मांगों पर सरायकेला डीसी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि उद्यमी भयमुक्त माहौल में उद्योग संचालित करें यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। वहीं जिला उपायुक्त ने विरोध प्रदर्शन करने वाले संगठन को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि फैक्ट्री एवं मजदूर से जुड़े मामलों को देखने संबंधित विभाग है। जहां शिकायत की जानी चाहिए ना कि धरना प्रदर्शन और गेट जाम।

प्रतिनिधि मंडल में संजय कुमार सिंह, संतोख सिंह, दशरथ उपाध्याय, राजीव रंजन ,दिव्यांशु सिंह, देवांग गांधी, मनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news #Adityapur BJP #Adityapur#adityapur news #saraikea #आदित्यपुर सरायकेला adityapur jharkhand हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

सीआरपीएफ जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, चाईबासा कैंप में शोक

09/12/2025

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

LATEST UPDATE

सीआरपीएफ जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, चाईबासा कैंप में शोक

09/12/2025

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d