Adityapur- Bagbera Chhath Ghat rescue: निरंजन मिश्रा की तत्परता और गोताखोरों की बहादुरी से बची युवक की जान, टली बड़ी दुर्घटना

Adityapur: छठ पर्व के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया जब बागबेड़ा छठ घाट की ओर से एक युवक तेज बहाव में फंसकर नदी के दूसरी ओर आदित्यपुर के कुलुपटांगा घाट की तरफ बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पानी से बाहर निकाला।

ये भी पढ़े:- Chandil Chhath Ghat accident: चांडिल छठ घाट हादसा: नदी में डूबे तीन, एक की मौत, दो की तलाश जारी, प्रशासन में हड़कंप

युवक को टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते निरंजन मिश्रा

बचाव के बाद भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा ने मानवीय संवेदना और तत्परता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अथक प्रयास से युवक होश में आया और अब उसकी हालत पूरी तरह से सुरक्षित बताई जा रही है।युवक की पहचान आशीष कुमार, निवासी बागबेड़ा नया टोला के रूप में हुई है। घटना की सूचना निरंजन मिश्रा ने स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को दी।

युवक को बचाने में स्थानीय गोताखोर वीरेंद्र एवं उनकी टीम, साथ ही संतोष चौबे, आशीष झा और अशोक चौधरी की भूमिका भी सराहनीय रही।अस्पताल पहुंचने पर युवक के माता-पिता ने भावुक होकर निरंजन मिश्रा और गोताखोरों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

http://Gamharia Chhath ghat inspection: झिलिंगगोडा छठ घाट पर होगी छठ व्रतियों लिए व्यवस्था, बीडीओ समेत थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण