Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - चाईबासा पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन, 29 अक्टूबर को संपूर्ण कोल्हान बंद
Chaibasa

चाईबासा पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन, 29 अक्टूबर को संपूर्ण कोल्हान बंद

By The News24 Live28/10/2025Updated:28/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपाई
सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : पुलिस द्वारा हाल में हुए लाठीचार्ज की घटना ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इसी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने पोस्ट ऑफिस चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

चाईबासा आंदोलन पर लाठीचार्ज: सरकार का अमानवीय चेहरा बेनकाब, 29 अक्टूबर कोल्हान बंद रहेगा: चम्पाई सोरेन

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई एवं पूर्व प्रत्याशी जे.वी. टुबिड मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई निंदनीय और लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने निर्दोष आंदोलनकारियों की तत्काल रिहाई और दोषी अधिकारियों पर न्यायिक जांच की मांग की।

सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपाई
सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपाई

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने चेतावनी दी कि “सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे, अन्यथा कोल्हान की जनता निर्णायक जवाब देगी।” वहीं जे.वी. टुबिड ने कहा कि “यह संघर्ष जनता के अधिकार और सम्मान की रक्षा का है, जिसे भाजपा पूरी मजबूती से लड़ेगी।”

सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपाई
सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपाई

जिला अध्यक्ष संजय पांडे, प्रताप कटियार महतो, गीता बालमुचू, रामानुज शर्मा, हेमंत केसरी समेत दर्जनों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और कहा गया कि प्रशासन की दमनकारी नीतियों को अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजयुमो ने मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की मामले के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

बैठक के अंत में भाजपा ने घोषणा की कि मंगलवार, 29 अक्टूबर को संपूर्ण कोल्हान बंद रहेगा। व्यवसायियों, दुकानदारों और वाहन मालिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। हालांकि जनता की सुविधा के लिए दूध, अखबार वितरण और मेडिकल सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

IMG 20251028 WA0113 1

नेताओं ने साफ कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा और जनता की आवाज को दबाने की हर कोशिश का डटकर मुकाबला किया जाएगा।

http://चाईबासा में बवाल: नो-एंट्री आंदोलन में पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत, पथराव और लाठीचार्ज से थर्राया शहर

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
कोल्हान बंद गीता कोड़ा चाईबासा जे.वी. टुबिड झारखंड राजनीति पुलिस लाठीचार्ज बड़कुंवर गागराई भाजपा आंदोलन मधु कोड़ा हेमंत सरकार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d