Adityapur BJP Office: भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, संजय सरदार की जीत का संकल्प, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

भाजपा

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने अपने समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम को आदित्यपुर के शेर-ए-पंजाब चौक स्थित बोधि कॉम्प्लेक्स में ‘आदित्यपुर मंडल भाजपा’ के केंद्रीय चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Adityapur Bjp News: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, ​नगर में भाजपा की सरकार बनाना समय की मांग, बागी उम्मीदवारों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई: आदित्य साहू

भाजपा
​प्रमुख अतिथियों द्वारा उद्घाटन

कार्यालय का उद्घाटन आदित्यपुर के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान एवं स्वयं मेयर प्रत्याशी संजय सरदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात आयोजित सभा में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने और संजय सरदार को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

भाजपा ​कार्यकर्ताओं की सक्रियता

इस अवसर पर पार्टी के कई दिग्गज नेता और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का जीतना अनिवार्य है। कार्यक्रम का सफल संचालन आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी द्वारा किया गया।
​उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे:

* ​चुनाव प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, रमेश हांसदा, राकेश सिंह।
* ​ललन तिवारी, रीतिका मुखी, सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी।
* ​देवेश महापात्रो, छोटू पासवान, छबि महतो, कृष्णा प्रधान।
* ​बबलू शर्मा, महेंद्र बांसवाला, मोनिका घोष, पाव सिंह, पवन महतो, गुरजीत सिंह।

http://Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, “साइकिल पंप” छाप के पक्ष में एकजुट हुए मतदाता, विकास और ईमानदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में बिरेंद्र