Adityapur Bol Bam Kirtan: मिथिला संकीर्तन मंडली के बोल बम कीर्तन मे शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई-बाउरी

Adityapur: मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर द्वारा बीती रात आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 7-8 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में बोल बम कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

ये भी पढ़े: Adityapur Holi get together: मिथिला संकीर्तन मंडली होली मिलन समारोह में मैथिल फगुआ गीतों पर झूमे लोग

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा अमर बाउरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सरायकेला उदय प्रताप सिंह देव एवं मिथिला संकीर्तन मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अशोक झा प्रेमी, संजय झा, डेजी ठाकुर एवं मनीषा भास्कर द्वारा भोले बाबा की स्तुति में एक से बढ़कर एक नचारी गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. कार्यक्रम का संचालन राजेश रंजन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत नारायण मिश्रा, राजेश रंजन, अशोक झा प्रेमी, शंकर ठाकुर, सुमन झा, नूनू झा, पंकज मिश्र,  त्रिलोक मिश्र, लक्ष्मण झा, शैलेंद्र सिंह, मिकी, बमबम आदि का योगदान सराहनीय रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *