चाईबासा महिला कॉलेज में शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा बचाओ आंदोलन चाईबासा

चाईबासा, 18 मार्च 2026: एआईडीएसओ की महिला कॉलेज कमेटी द्वारा ‘शिक्षा बचाओ आंदोलन’ के तहत आज महिला कॉलेज चाईबासा में प्राचार्य को विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

चाईबासा अनुमंडल लोकल कमेटी की कार्यालय सचिव सुचित्रा बानरा के नेतृत्व में छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर कॉलेज की मौजूदा समस्याओं को विस्तार से रखा।

आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र गोलमुरी में पूर्व छात्र मिलन समारोह, 20वें एलुमनाई मीट में जुटे कई बैचों के पूर्व छात्र

शिक्षा बचाओ आंदोलन चाईबासा

ज्ञापन में छात्राओं ने कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं, जिनमें प्रत्येक विभाग में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति, पुस्तकालय में पाठ्यक्रम के अनुरूप पर्याप्त पुस्तकों की उपलब्धता, प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था शामिल है।

छात्राओं ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें डेविड तमसोय, सगुन हाँसदा, मनीषा बोद्रा, माधुरी हेम्ब्रम, संजना, ज्योति एवं जिला उपाध्यक्ष जतिन दास शामिल थे।

http://Gamharia News: गम्हरिया: श्रीराम डिवाइन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में सांसद जोबा मांझी ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर दिया जोर

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *