चाईबासा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, माफिया फरार

चाईबासा अवैध लकड़ी तस्करी

चाईबासा: चाईबासा में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोंगरा-केरा वन क्षेत्र में की गई।

वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हेसाडीह इलाके से बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सोंगरा-केरा वन क्षेत्र के रेंजर तरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

Chaibasa News : सारंडा में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 शिलपट लकड़ियां जब्त

चाईबासा अवैध लकड़ी तस्करी

मंगलवार रात करीब 10 बजे टीम ने टेबो जंगल क्षेत्र में, हेसाडीह से लगभग 6 किलोमीटर दूर रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (NH-75E) पर एक संदिग्ध 12 चक्का ट्रक को रोका। ट्रक में साल लकड़ी के बोटे लदे हुए थे। वन कर्मियों को देखते ही चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

वन विभाग ने ट्रक (नंबर: JH 06 E 1400) को जब्त कर लिया और जांच के लिए चक्रधरपुर कार्यालय भेज दिया। प्रारंभिक जांच में ट्रक में 75 से 80 पीस साल लकड़ी के बोटे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक पर लगा नंबर चाईबासा का नया रजिस्ट्रेशन नंबर प्रतीत होता है, जो फर्जी हो सकता है। अब वाहन के चेसिस नंबर के आधार पर असली मालिक की पहचान की जा रही है।

चाईबासा अवैध लकड़ी तस्करी

वन विभाग ने अज्ञात लकड़ी माफिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

http://क्योंझर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल के साथ साले-बहनोई गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *