Adityapur: आदित्यपुर थाना में शुक्रवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाए गए एक आरोपी व्यक्ति ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 7 निवासी अनिल महतो नामक व्यक्ति ने थाने के एक बंद कमरे में कंबल फाड़ कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ अवैध संबंध मामले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था। मृतक अनिल महतो आदित्यपुर शर्मा मार्केट में व्यवसाय करता था। जहां उसकी महिला सिंगार प्रशाधन समेत ब्यूटी पार्लर है।
Adityapur Senior journalist passes away: वरिष्ठ पत्रकार एसएन दुबे का निधन पत्रकारिता जगत में शोक








