Adityapur:आदित्यपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार एसएन दुबे का बुधवार शाम निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने निवास स्थल पर ही इलाज करवा रहे थे।

बुधवार शाम वरिष्ठ पत्रकार एसएन दुबे के निधन की खबर पाकर कोल्हान पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है ।आदित्यपुर- जमशेदपुर के तमाम पत्रकारों ने श्री दुबे के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एसएन दुबे के आकस्मिक निधन पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नरेंद्र नारायण सिंह ने गहरा शोक प्रकट किया हैl उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि कोल्हान में एसएन दुबे पत्रकारिता जगत के स्तंभ थे. उनके अचानक निधन से पत्रकारिता जगत के लोगों ने अपना एक सच्चा अभिभावक खो दिया है.पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्वर्गीय एसएन दुबे की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.साथ ही RIT थाना के निकट LIG रो हाउस स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर नमन किया. वही आदित्यपुर जल कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने भी पत्रकार एसएन दुबे के निधन पर गहरा शोक जाहिर करते हुए आत्मा की शांति की कामना की है