Adityapur Business man missing: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी लापता, परिजन खोजबीन में जुटे

Saraikela : जिले के गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित विजय स्टोर के मालिक 55 वर्षीय विजय चौधरी शुक्रवार सुबह से अचानक लापता हो गए हैं. उनके लापता होने के बाद परिजनों में चिंता बढ़ चली है, परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- Gamharia Breaking Geeta Koda stopped: गम्हरिया के इस गांव में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को ग्रामीणों ने आखिरकार क्यों रोका

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय चौधरी रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक एवं योगासन के लिए निकला करते थे. शुक्रवार सुबह भी 5 बजे वह अपने घर से निकले थे, काफ़ी देर होने के बाद हुए घर नहीं पहुंचे. इसके बाद परिजनों ने खोज शुरू की, मामले की जानकारी स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को भी दी गई है. इधर व्यवसायी के परिचित कुछ लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि उन्हें टाटानगर स्टेशन के पास देखा गया है. आशंका जताई जा रही है कि वे रेल मार्ग से कहीं चले गए हैं. हालांकि अब तक व्यवसायी ने अपने घर या परिजनों से संपर्क नहीं किया है वहीं परिजन काफी परेशान है.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Scrap loaded vehicle seized: “रंगा -बिल्ला” के फर्जी जीएसटी बिल पर स्क्रैप माफिया बचने की कर रहे कोशिश, आदित्यपुर में स्क्रैप लोड ट्रक की 3 दिन बाद भी जांच अधूरी, क्यों धराये ट्रक को बचाने की हो रही कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप