Adityapur Champai BJP Hording: “चंपई रंग में रंगे चम्पाई” स्वागत में लग रहे हैं होर्डिंग -बैनर ,भाजपा के बड़े नेता भी पहुंचेंगे पीठ थपथपाने

Saraikela:कोल्हान टाईगर चम्पाई सोरेन आखिरकार भाजपा के भगवा रंग में रंग ही गए। 30 अगस्त को रांची में भव्य समारोह में कोल्हान टाइगर चपाई सोरेन भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे पूर्व चंपाई के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा के पास महुलडीह कार्यालय भगवा रंग में रंग दिया गया है। जबकि चंपाई का गढ़ आदित्यपुर ईमली चौक में भाजपा परिवार द्वारा सबसे बड़ा होर्डिंग चंपाई के स्वागत में लगा दिया गया है।

ये भी पढे: JHARKHAND BIG BREAKING: भाजपा के हो गए कोल्हान टाइगर चंपाई, अब इस दिन होगी जॉइनिंग
आदित्यपुर इमली चौक में लगा होर्डिंग
ईमली चौक में आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह व आदित्यपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र ने चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत व अभिनंदन होर्डिंग के माध्यम से किया है। गुरुवार शाम ईमली चौक स्थित सबसे बड़े होर्डिंग को लोग रुक -रुक कर निहारत रहे, तो कुछ मोबाइल से फोटो खींचते दिखे। इधर भाजपा नेताओं से पूछे जाने पर बताया कि सरायकेला-खरसावां भाजपा परिवार पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भाजपा में खुले दिल से स्वागत व अभिनंदन करता है।
भगवा रंग में रंगता चंपाई का महुलडीह कार्यालय

झिलिंगगोड़ा में भाजपा के बड़े नेता का कार्यक्रम संभावित

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद आगे आने वाले दिनों में चंपाई के पैतृक गांव झिलिंगगोड़ा में भाजपा के एक बड़े नेता विशाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा के बड़े नेता चंपाई सोरेन के पीठ को थपथपाने का भी काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *