Adityapur Dhanteras market:धनतेरस पर शुभ मुहूर्त मेंखरीदारी करने बाजारों में पहुंच रहे लोग, मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में आकर्षक ऑफर

Adityapur: आदित्यपुर में धनतेरस के शुभ मौके पर लोग जमकर खरीदारी करते देखे गए. वही आभूषण दुकानों में भी दोपहर के बाद शाम को खरीदारी करने ग्राहकों की भीड़ देखी गई.

ये भी पढ़े:- आदित्यपुर में धनतेरस पर मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में खूब हुई खरीदारी, 10-15 फीसदी तक छूट और उपहार से खिले ग्राहकों के चेहरे

मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में खरीदारी करते ग्राहक

धनतेरस के शुभ मौके पर लोग आभूषण दुकानों में शुभ मुहूर्त देख खरीदारी करने पहुंचे ,आदित्यपुर स्थित मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में धनतेरस को लेकर कई आकर्षक छूट और उपहार ग्राहकों को दिए जा रहे हैं.दुकान के प्रोपराइटर मुकेश कुमार ने बताया कि वैसे तो सालों भर आभूषण खरीदारी पर छूट और ऑफर ग्राहकों को दिए जाते हैं.लेकिन धनतेरस के मौके पर विशेष ऑफर और उपहार ग्राहकों के लिए दिए गए हैं. इन्होंने बताया कि लोग सोने के अलावा चांदी के आभूषणों की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं. मंगलवार को धनतेरस के दिन सुबह 10.15 बजे के बाद शुभ मुहूर्त को देखते हुए ग्राहक आभूषण दुकानों में पहुंच रहे है.

गम्हरिया न्यू निर्मला ज्वेलर्स में खरीदारी करते ग्राहक

वही गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान स्थित न्यू निर्मला ज्वेलर्स मैं भी धनतेरस के दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही. शुभ मुहूर्त देखकर ग्राहक अपने अपने बजट के अनुसार सोने व चांदी के आभूषण पहुंचे. दुकानदार के प्रोपराइटर राजू कुमार शर्मा ने बताया कि शुद्धता ही हमारे आभूषण दुकान की पहचान है.जिसे देख ग्राहक यहां पहुंचते हैं. इन्होंने बताया कि हर एक खरीदारी पर ग्राहकों को धनतेरस के उपलक्ष पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *