बैंकॉक में चमका चाईबासा का सितारा, विजय सुन्डी ने जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा के विजय सुन्डी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व की बात है कि तीरंदाज विजय सुन्डी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 (लेग-1) में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है।


29 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय सुन्डी ने हरविंदर सिंह के साथ पुरुष वर्ग रिकर्व राउंड टीम इवेंट के फाइनल में चाइनीज ताइपे को 6-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इसके अलावा मिक्स टीम इवेंट में विजय सुन्डी और भावना की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक भी जीता। ब्रोंज मेडल मैच में स्लोवेनिया के खिलाफ मुकाबला 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद शूट-ऑफ में भारत ने 10.9 अंक हासिल कर जीत दर्ज की।

विजय सुन्डी ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी शानदार खेल दिखाते हुए 70 मीटर राउंड में 323 और 318 अंक हासिल कर कुल 641 अंक के साथ टॉप-1 रैंक प्राप्त किया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद चाईबासा के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में जश्न का माहौल है। कोच महर्षि महेन्द्र सिंकू ने विजय की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया।

चाईबासा के विजय सुन्डी

उन्होंने कहा कि विजय का फोकस और तकनीक बेहतरीन है और भविष्य में वे पैरा एशियन गेम्स और पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

विजय सुन्डी की इस उपलब्धि पर कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’