
बुधवार को बस्ती में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कर इस विकास योजना को विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत, सभी पुरानी और टूटी हुई नालियों का निर्माण किया जाएगा, और सड़कों पर पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। रंजन सिंह ने जानकारी दी कि बस्ती के कई हिस्सों में पहले ही नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लोगों की विशेष मांग पर कुछ अधूरे कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह पूरी योजना लगभग 15 लाख रुपये की लागत से धरातल पर उतारी जा रही है।
इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई सड़कें और नालियों का निर्माण होने से बस्ती में साफ और स्वच्छ माहौल बना रहेगा, जिससे जीवन-स्तर में सुधार होगा।Whatsapp Us