Adityapur Drunk car Driver: आकाशवाणी चौक पर नशे में धूत कार चालक को राहगीरों ने पीटा

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशवाणी चौक पर नशे में धूत लाल रंग के इंडिका कर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पीट दिया। कार चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

ये भी पढ़े: Adityapur: आदित्यपुर-कांड्रा सर्विस लेन में जेआरडीसीएल के पिलर निर्माण का उपायुक्त से शिकायत

सड़क पर राहगीर को टक्कर मारने वाला कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल रंग इंडिका
कार संख्या -JHO5P 9974 में सवार कार चालक नशे में कारर चला रहा था ।आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक के पास उसने कई बाइक सवारों को ठोकर मारी। जिसमें एक बुलेट सवार भी इसकी चपेट में आकर जख्मी हो गया। बाद में आक्रोशित लोगों ने उसका पीछा कर आकाशवाणी चौक के पास पकड़ा और उसकी धुनाई कर दी जबकि गाड़ी को जाने से रोका। इधर बीच सड़क पर नशे में धूत कार चालक के पकड़े जाने के बाद वहां अफरा- तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया. बाद में मामले की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को हुई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *