Adityapur Fire Incident: आदित्यपुर: मंगलम सिटी के पास उपद्रवियों का तांडव, कचरा चुनकर गुजर-बसर करने वाले परिवार का आशियाना जलाया

आदित्यपुर: मंगलम सिटी

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर के थाना अंतर्गत मंगलम सिटी सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ सुबह करीब 10:00 बजे एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई, जिससे उनका पूरा आशियाना जलकर खाक हो गया। घटना उस वक्त हुई जब परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।

Adityapur Pollution Alert: आदित्यपुर: सिटी सेंटर की जमीन पर कचरे के ढेर में लगी आग, मेयर प्रत्याशी बास्के ने जताई नाराजगी, बास्के का आरोप— कचरा डंपिंग के नाम पर हो रही है मासिक वसूली

आदित्यपुर: मंगलम सिटी

​पानी लेने गई थी पीड़िता, पीछे से जला दिया घर

पीड़िता मोनिका गोप, जो कचरा चुनकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करती है, ने बताया कि वह सुबह अपने पति के साथ पीने का पानी लाने के लिए पास ही गई थी। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों (उपद्रवियों) ने मौका पाकर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। जब तक वे वापस लौटते, आग की लपटों ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया था।

​स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्परता

आग की भीषण लपटें उठते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुँचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान और झोपड़ी पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

​लगातार हो रही हैं ऐसी घटनाएँ

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में कुछ उपद्रवी तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है और इस तरह की हरकतों को अंजाम देना उनके लिए आम बात हो गई है। बेघर हुई मोनिका गोप ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है और मांग की है कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य गरीब का आशियाना न उजड़े।

http://Adityapur Dead Body Found: आदित्यपुर: रेलवे यार्ड के समीप नाले में मिला लापता व्यक्ति का शव, लापता था मृतक, शिनाख्त के बाद परिजनों में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *