Adityapur Food Processing Industries: आदित्यपुर फूड प्लांटों की जांच के लिए चिराग पासवान से शिकायत, 50 से अधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर गुणवत्ता का सवाल

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों (फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स) की कार्यप्रणाली और उत्पादों की गुणवत्ता अब सवालों के घेरे में है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने इस गंभीर विषय को लेकर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मिलकर हस्तक्षेप की मांग की है।

Adityapur Ward 18 Camp: वार्ड 18 में ‘सरकार आपके द्वार’ कैंप में उमड़ी भीड़, नेताजी पार्क में फूडी दीदी सेंटर की शुरुआत

चिराग पासवान​मनोज पासवान ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वर्तमान में 50 से भी अधिक फूड प्रोसेसिंग प्लांट कार्यरत हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा इन प्लांटों में निर्मित खाद्य सामग्री की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने संबंधित विभाग से इन प्लांटों की आधिकारिक सूची मांगी, तो विभाग द्वारा जानकारी देने से इनकार कर दिया गया, जो पारदिर्शता पर सवाल खड़े करता है।

​मंत्री से मिलकर मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर के सभी फूड प्रोसेसिंग प्लांटों की सूची सार्वजनिक की जाए। साथ ही, इन इकाइयों में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता और मानकों की जांच एक विशेष टीम द्वारा उनकी उपस्थिति में कराई जाए। मनोज पासवान का कहना है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि बाजार में उत्तम और शुद्ध खाद्य सामग्री ही उपलब्ध हो।

http://Gamharia Hotel Seal: होटल में परोसा जा रहा था सड़ा मांस, फूड सेफ्टी ऑफिसर का औचक निरीक्षण, खाने में गंदगी पाए जाने पर होटल किया सील

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत