Adityapur foundation stone: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 20 में 18.48 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का मेयर ने किया शिलान्यास

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 20 में थाना रोड से सटे वन विभाग कार्यालय से चुना भट्टा मुख्य सड़क तक नए सड़क की मांग जल्द पूरी होने वाली है. बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण को लेकर मेयर विनोद श्रीवास्तव ने स्थानीय वार्ड पार्षद वीरेंद्र गुप्ता के मौजूदगी में गुरुवार शाम सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया.

योजना का शिलान्यास करते मेयर विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य
योजना का शिलान्यास करते मेयर विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य

18.48 लाख की लागत से बनने वाले इस पीसीसी सड़क का निर्माण मैसर्स एमपी ट्रेडर्स के द्वारा किया जाएगा.इस मौके पर मौजूद मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क निर्माण को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा.मौके पर वार्ड पार्षद वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आदित्यपुर कॉलोनी से बाजार आने वाले लोगों के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है. जो विगत दिनों जर्जर हो चला था. इसके बन जाने से लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी. एजेंसी एमपी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मनोज पासवान ने बताया कि नगर निगम द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण प्रकार किया जाएगा. मौके पर नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र महतो ,कुंती कुमारी, कृष्णा थापा, सीताराम रजक, रूपलाल महतो, दिनेश साव, अगलु गुप्ता, दिनेश शर्मा ,कुंदन थापा, जीतू शर्मा मनोज सोनकर, मेघनाथ पासवान आदि स्थानीय मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन