Adityapur INDIA Alliance Office inaugurated मोदी आये योगी आये नहीं पड़ेगा फर्क, बनके रहेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: गणेश महाली, आदित्यपुर में खुला इंडिया गठबंधन कार्यालयआदित्यपुर में खुला इंडिया गठबंधन कार्यालय

Adityapur: मोदी आये या जोगी ,या कोई भाजपा का स्टार प्रचारक, झारखंड की जनता इन्हें नकार देगी। झारखंड में दोबारा पूर्ण बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह बातें सरायकेला विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गणेश महाली ने कहीं।

आदित्यपुर स्थित एस टाइप चौक दीप कॉम्पलेक्स में बुधवार को इंडिया गठबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।इस मौके पर प्रत्याशी गणेश महाली झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो,कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार,राजद अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रत्याशी गणेश महाली ने भाजपा स्टार प्रचारक कैंपेन पर प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के नकार देगी। कहा की झामुमो के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन- कल्पना सोरेन के आगे किसी की नहीं चलेगी. गणेश महाली ने दावा किया कि कोल्हान के सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने कहा कहां किया यह लड़ाई धन बल बनाम जनबल की है। जिसमें इंडिया गठबंधन के पास जनबल मौजूद है।

कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और योगी की जनसभा के बाद आदिवासीयो में भारी आक्रोश है। जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा। वही। कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिला व नगर कमेटी गणेश महाली के लिए सभी वार्ड में खुलकर समर्थन प्रचार करेंगी। इस मौके पर राजद ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह, पवित्र बर्मन उर्फ गोरा दा, वीरेंद्र प्रधान, भगलु सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, गंभीर सिंह, रामशंकर पांडेय, खिरोद सरदार, राहुल यादव, छोटू सिंह, रिजवान खान, मुन्ना कुमार, संजय वैध,मिसर बाँसरियार, झरना मन्ना, संगीत प्रधान, ख़ुर्शीद आलम,दीपक महतो,समेत महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।