Adityapur industrial worker death: सिद्धार्थ फोर्ज मजदूर मौत: झामुमो नेताओं की मौजूदगी में समझौते से खत्म हुआ प्रदर्शन, 5.5 लाख का मुआवजा तय

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-4 स्थित सिद्धार्थ फोर्ज कंपनी में गुरुवार को उस समय स्थिति सामान्य हुई, जब 38 वर्षीय मजदूर प्रेमचंद गोप की संदिग्ध मौत को लेकर जारी गेट जाम प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

ये भी पढ़े:- Adityapur Labour Death : क्रॉस कंपनी के मजदूर व सुरक्षा गार्ड मौत को लेकर हंगामा, मुआवजा की मांग पर अड़े, शव के साथ करेंगे गेट प्रदर्शन

मृतक की मां को चेक देते कंपनी मालिक पंकज शर्मा

परिजन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पिछले दो दिनों से प्रदर्शन जारी था। गुरुवार शाम कंपनी प्रबंधन और मृतक परिवार के बीच हुई वार्ता के बाद लिखित समझौता होने पर आंदोलन समाप्त हुआ।

समझौते के अनुसार, कंपनी मालिक पंकज शर्मा ने मृतक की मां श्रीमती तुलसी देवी को अंतिम संस्कार के लिए 50,000 रुपये नगद प्रदान किए। इसके अतिरिक्त कुल 5 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। यह राशि छह किस्तों में चेक के रूप में दी जाएगी, जिसमें हर महीने 83,333 रुपये का चेक जारी किया जाएगा। चेक नंबर और तिथियाँ समझौता पत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज की गई हैं।

कंपनी परिसर में हुई इस वार्ता के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा, लेकिन लगातार बातचीत के बाद समाधान निकल सका। इस प्रक्रिया में झायुमो के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, जगदीश महतो, भोमरा मांझी, राजेश गोप, कृष्णा महतो, मंगल मांझी, और शंकर मुखी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं उद्यमी संगठन इसरो (ISRO) के अध्यक्ष रूपेश कतरियार के निर्देश पर संगठन के सदस्य — समीर सिंह, महासचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, सिया अध्यक्ष संतोष सिंह, विकास गर्ग और राजीव शुक्ला भी मौके पर उपस्थित रहे। समझौते के बाद मृतक परिजनों ने गेट जाम हटाने की घोषणा की।

http://Gamharia Cross company compensation : क्रॉस कंपनी में देर रात हुआ समझौता, परिजनों को 8 लाख मुआवजा पर सहमति, 7 घंटे डटे रहे लोग