Adityapur JECA Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आदित्यपुर में फूटा आक्रोश, JECA ने फूंकी ‘विद्युत संशोधन विधेयक’ की प्रतियाँ

बिजली दर वृद्धि

आदित्यपुर : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी बिजली दरों में औसतन 6.12% की वृद्धि के खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन (J.E.C.A) के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली बिल में बढ़ोतरी को जनविरोधी बताया।

आपदा में अवसर खोजती Hemant Soren सरकार, बिजली दर वृद्धि पर भाजपा का तीखा विरोध

​जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ: आशीष धर

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह संगठन के झारखंड राज्य प्रभारी आशिष धर ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक युद्ध परिस्थितियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें पहले से ही आसमान छू रही हैं। ऐसी अनिश्चितता के दौर में बिजली दरों में वृद्धि करना आम जनता की कमर तोड़ने जैसा है। उन्होंने मांग की कि बढ़ी हुई दरों को अविलंब वापस लिया जाए, अन्यथा संगठन आने वाले समय में राज्यव्यापी उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

​विधेयक की प्रतियाँ जलाकर जताया विरोध

​विरोध के प्रतीक स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने विद्युत संशोधन विधेयक 2025 की प्रति जलाई। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस विधेयक के तहत दरों में कमी नहीं करती है, तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन विष्णु देव गिरी ने किया, जबकि अंत में राजू कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी का आभार प्रकट किया।

​प्रदर्शन में ये रहे शामिल

​इस नागरिक विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने में विष्णु देव गिरी, सुशांत सरकार, राजू यादव, मौसमी मित्रा, लिली दास, अमन कुमार, लकी कांत, दीपक कुमार, देवा मुखी, विशाल कुमार, मनीष, विष्णु विश्वकर्मा, गौतम महतो, डॉ. संजू संजना, सावित्री गिरी, मदन सिंह, मंजुला सिंह, रैन सिंह, वकील भारती और बोयर सिंह पूर्ति सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

http://Adityapur Electricity Amendment Bill Protest :आदित्यपुर में विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 का कड़ा विरोध: बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम