आदित्यपुर: श्रद्धापूर्वक मनाई गई वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती, लोजपा (आर) व कांग्रेस के प्रदेश सचिवों ने दी श्रद्धांजलि

पासवान युवा समिति

आदित्यपुर। आदित्यपुर के पीएचडी (PHED) कैंपस परिसर में आज ‘पासवान युवा समिति’ द्वारा वीर शिरोमणि महाबली बाबा चौहरमल पासवान की जयंती अत्यंत श्रद्धा और आदर के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर बाबा चौहरमल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Adityapur Hanuman Janmotsav: आदित्यपुर: रिवर व्यू कॉलोनी में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, श्रद्धा और उल्लास के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव , सुंदरकांड के पाठ और महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु

पासवान युवा समिति

​दलित स्वाभिमान के प्रतीक हैं बाबा चौहरमल

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा चौहरमल के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा चौहरमल (दुसाध) समुदाय के एक ऐतिहासिक लोकनायक और महान योद्धा थे। उन्हें विशेष रूप से बिहार और पड़ोसी राज्यों में दलित समुदाय के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने सामंती दमन और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ बिगुल फूंका था। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि बाबा चौहरमल का जीवन उच्च जातियों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष और दलितों के आत्मसम्मान की रक्षा का जीवंत उदाहरण है।

​प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान और कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी उपस्थित रहे। इन नेताओं ने युवाओं से बाबा चौहरमल के सिद्धांतों को अपनाने और समाज की उन्नति के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल मुखी, एंटी करप्शन ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव सोनू पासवान, विनय पासवान और अविनाश कुमार ने भी अपने विचार रखे। इनके अलावा चंद्रमोहन पासवान, अवधेश पासवान, रोशन पासवान, हरेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, साजन पासवान, पंकज पासवान, मुन्ना पासवान, दयानंद पासवान, हैप्पी पासवान, संतोष पासवान और नवल पासवान सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur Priyanka Mandal welcome: प्रियंका मंडल बनीं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की प्रदेश महासचिव, आदित्यपुर में जोरदार स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’