गिरजाघरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे

Chaibasa (चाईबासा) :  ईसाई समुदाय ने शुक्रवार को Good Friday का पर्व गहरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जी.ई.एल. चर्च, गुवा में सुबह 8 बजे विशेष गिरजा आराधना का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई पाद्री सुशील कुमार बागे ने की।
आराधना के दौरान पवित्र बाइबल से Gospel of John का पाठ किया गया। अपने उपदेश में पाद्री बागे ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव जाति के उद्धार के लिए संसार के समस्त पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे का दिन त्याग, प्रेम और क्षमा का प्रतीक है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

गुड फ्राइडे

इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए सात वचनों (सात क्रूस वाणी) को भक्ति गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भावुक और आध्यात्मिक हो गया। साथ ही विशेष प्रभु भोज संस्कार (होली कम्यूनियन) का अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में सण्डे स्कूल के बच्चों ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। चर्च परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया।

गुड फ्राइडे मनाने को लेकर गिरजाघर में जमा

इस मौके पर पंचम जोर्ज सोय, मंगल दास पुरती, विक्टर ओड़ेया, हरजीवन कश्यप, नोएल मिंज, जुस बारला, विमल कुजूर, रिकी सुरीन, कुमुद पुरती, ललिता सुरीन, विलचिना तिग्गा, रजनी सुरीन, महिमा कुजुर, विनिता ओड़ेया, मोनिका होरो, आशा हेम्ब्रोम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

http://गिरजा घरों में मनाया गया गुड फ्राइडे, पढ़ें गए पवित्र बाईबल के वचन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *