Adityapur Saldih Basti Crime: आदित्यपुर: साल्डीह बस्ती में अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े फायरिंग और चापड़ से हमला का प्रयास,बस्तीवासियों ने खदेड़ा,पुलिस ने मौके से जिंदा कारतूस और मैगजीन की बरामद

Adityapur (​आदित्यपुर) :  आदित्यपुर थाना अंतर्गत साल्डीह बस्ती में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने न केवल पत्थरबाजी की, बल्कि पिस्तौल से फायरिंग और चापड़ से हमला करने का भी प्रयास किया। पूरी घटना स्थानीय सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

आदित्यपुर : हथियार और कारतूस

सरायकेला Police Action: आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा: पुलिस ने दो शूटरों को दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद ​पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग

​क्या है घटना

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी पूरी तैयारी और ‘लोह-लश्कर’ के साथ बस्ती में घुसे थे। उन्होंने स्थानीय निवासियों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, बस्ती वासियों की एकजुटता और जवाबी दबिश के आगे अपराधी टिक नहीं सके और मौके से भाग खड़े हुए।

आदित्यपुर : हथियार कारतूस

​बस्ती वासियों का आरोप: नशे और आतंक का अड्डा

​बस्ती वासियों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये युवक अक्सर नशे की हालत में बस्ती में आकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। इससे पहले गुरुवार को भी इन अपराधियों ने फरसा से हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। निवासियों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे हैं।

​पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

​घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा गोली और एक मैगजीन बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया की “किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

http://जमशेदपुर में चाकूबाजी कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *