Adityapur JIADA -Jmm Demand: ज़ियाड़ा पार्क सुबह टहलने लोगों के लिए खुले: डब्बा सोरेन

Adityapur: आदित्यपुर स्थित ज़ियाड़ा पार्क आम लोगों के लिए सुबह टहलने के लिए खोलने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला- खरसावां जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष भगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने ज़ियाड़ा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन को ज्ञापन सौंपा है।

ये भी पढ़े:- Adityapur Jmm Meeting: चुनावी मोड में झामुमो, चंपाई के विकल्प की तलाश शुरू, झामुमो नेता ने भाजपा को लेकर कही दी यह बड़ी बात VIDEO

क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन सौंपते

ज़ियाड़ा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन को सौंप गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि आदित्यपुर पान दुकान कॉलोनी, शेरे पंजाब, हरिओम नगर और आसपास की बस्तियों में लोगों के टहलने के लिए कोई पार्क या मैदान उपलब्ध नहीं है ।ऐसे में ज़ियाड़ा के पार्क को सुबह जनहित एवं लोगों के स्वास्थ्य के देखभाल के उद्देश्य से खोला जाए ।इस मांग पर क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने सकारात्मक सहयोग की बात कही है ।ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *