Adityapur Kalpana Soren Sabha: झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के चुनावी जनसभा में पहुंची कल्पना सोरेन, बोली भाजपा पैसे बांट रही है, सरायकेला झामुमो की हैं परंपरागत सीट. देखें Video

Saraikela:सरायकेला विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन में शनिवार को आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची गांडेय की विधायक सह झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने भाजपा पर खुलकर हमला किया है।

कल्पना सोरेन जनसभा को संबोधित करते

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंची कल्पना सोरेन की झलक पाने जन सैलाब उमड़ पड़ा. चुनावी जनसभा मंच पर कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर इंडिया ब्लॉक झामुमों प्रत्याशी गणेश महाली के पक्ष में मतदान अपील करते हुए कल्पना सोरेन ने भारी मतों से विजयी बनाने की बात कही। कल्पना सोरेन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पैसे बांट रही है लेकिन वे जनता के दिलों को खरीद नहीं सकते।

लोगों के घरों में खटखटाकर पहुंचा रहे हैं योजनाएं

जनसभा में कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार मंईया सम्मान योजना, वृद्धा, विधवा पेंशन ,अबुआ आवास, 1 लाख तक बिजली बिल माफी योजना जैसे कई कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के घरों तक दरवाजा खटखटाकर पहुंचा रही है।  महागठबंधन की सरकार को भाजपा ने हमेशा परेशान करने का प्रयास किया। हेमंत दादा के 5 साल के कार्यकाल में 2 साल कोविड में निकल गए ।3 साल सरकार चलाया। 5 महीने हेमंत सोरेन को जेल में डालकर राज्य को अस्थिर करने का प्रयास किया जनता सब का हिसाब लेगी।

महिला -पुरुषों ने थाना झामुमो का दमन

आयोजित जनसभा के दौरान झारखंड आंदोलनकारी नेता रुद्र प्रताप महतो के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में शामिल महिला एवं पुरुषों ने झामुमो का दामन थामा। जिसमें पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी समेत अन्य लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Saraikela: शोक में डूबा जिलिंगगोड़ा: पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पौत्र की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना; क्षेत्र में शोक का माहौल