Adityapur Late night Accident: ट्रेलर -सफारी के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क में बीते देर रात तेज रफ्तार सफारी गाड़ी और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई, इस दुर्घटना में सफारी के परकच्चे उड़ गए जबकि चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इसे भी पढ़े :-

Adityapur scorpio accident: आदित्यपुर में नदी किनारे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गिरा आधा दर्जन सवार थे युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते देर रात तकरीबन 11:30 बजे आदित्यपुर भाटिया बस्ती मोड़ के पास स्थित धर्म कांटा से घूम रहे ट्रेलर में तेज गति से आ रहे सफारी चालक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे सफारी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं घटना के बाद चालक भी गाड़ी में फंसा रहा. स्थानीय लोगों द्वारा फौरन आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने दलबल के साथ घायल को गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया. बताया जाता है सफारी चालक खूंटी निवासी है.

http://Adityapur scorpio accident: आदित्यपुर में नदी किनारे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गिरा आधा दर्जन सवार थे युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *