Adityapur scorpio accident: आदित्यपुर में नदी किनारे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गिरा आधा दर्जन सवार थे युवक

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला नदी किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी देर रात अनियंत्रित होकर नदी तट के पास जा गिरी जिससे स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इसमें सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस द्वारा देर रात ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि बीते देर रात एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो पर तकरीबन 6 युवक संदिग्ध रूप से सवार होकर मांझी टोला क्षेत्र में भ्रमणशील थे, देर रात नदी किनारे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जहां गिरी ,घटना के बाद तीन सकुशल बाहर निकल गए, जबकि तीन युवक घायल होकर फंसे रहे। बाद में स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई ,जिसके बाद देर रात पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आशंका जाता है जा रही है कि स्कार्पियो चालक नशे में था जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

मांझी टोला में संदिग्ध अपराधी किस्म के लोगों का लग रहा जमावड़ा

आदित्यपुर के मांझी टोला में इन दोनों फिर से अपराधी किस्म के युवकों का जमावड़ा लग रहा है.बेल पर छुट के आए कई अपराधी यहां सक्रिय हो रहे हैं ,गौरतलब हैं की हत्याकांड, बमबाजी ,चोरी छिनतई जैसे कई गंभीर अपराध के आरोपियों की सक्रियता यहां बढ़ चली है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत