Adityapur mobile tower broke fell: तेज आंधी -तूफान में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी के घर पर गिरा मोबाइल टावर

Adityapur:सोमवार शाम आदित्यपुर में आए तेज आंधी-तूफान के चलते आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर में एक मोबाइल फोन का टावर टूटकर गिर पड़ा। जिससे पड़ोस के व्यक्ति के घर काफी क्षति हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तकरीबन साढे पांच बजे के आसपास अचानक उठे तेज आंधी और तूफान के चलते ईच्छापुर ग्वालापाड़ा में सेवानिवृत्ति टाटा स्टील कर्मी बीएन प्रसाद के घर के सामने लगा मोबाइल फोन टावर टूटकर उनके घर के ऊपर गिर पड़ा। जिससे रेलिंग समेत बालकनी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की आंधी तूफान के वक्त बालकनी में कोई बैठा नहीं था नहीं तो जान माल की भारी क्षति हो सकती थी। बीएन प्रसाद ने बताया कि तूफान से पहले इन्होंने अपने कार को घर के अंदर गैरेज में रख दिया था नहीं तो वह भी क्षतिग्रस्त हो जाता। बताया जाता है कि सामने खाली पड़े प्लॉट में मोबाइल फोन का टावर लगाया गया था। जो तेज आंधी में क्षतिग्रस्त होकर टूट पड़ा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!