Adityapur MUKY Camp: 10 ,205 उपभोक्ताओं को मिला मुख्यमंत्री उर्जा खुशहाली योजना का लाभ , 2.19 करोड़ हुए माफ़, जाने ? किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Adityapur: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री खुशहाली ऊर्जा योजना के तहत राज्य में लोगों के बकाया बिजली बिल माफ कर दिए हैं। उपभोक्ताओ को प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। किसी कड़ी में आदित्यपुर स्थित अवर प्रमंडल कार्यालय में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

ये भी पढ़े:- आदित्यपुर: विद्युत ऊर्जा मेले में उपभोक्ताओं के समस्याओं का निपटारा ,जीएम रहे मौजूद

शिविर में उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देते विद्युत अधिकारी

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर सर्कल अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ,आदित्यपुर कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद, सहायक अभियंता प्रियंकर पांडे, जूनियर इंजीनियर संजय महतो आदि उपस्थित थे। शिविर में चिन्हित किए गए उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें आगे समय से बिजली भुगतान करने को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि सर्टिफिकेट वितरण प्रक्रिया लगातार चलेगी चिन्हित लोग कार्यालय से आकर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

1 वर्ष में 2400 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ता ले सकते हैं लाभ

आदित्यपुर विद्युत विभाग में आयोजित शिविर में योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद में बताया कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं का एक साल में 2400 यूनिट से कम विद्युत खपत हुआ है। उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। कहा कि 200 यूनिट तक भी झारखंड सरकार ने मुफ्त बिजली की योजना लायी है। जिसका अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ उठाना चाहिए। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि 200 यूनिट से कम विद्युत खपत करने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और बिजली भी बचेगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग