SARAIKELA Champai Soren Santhal Demography Change: झारखंड में आदिवासी बहु- बेटियों को बचाना है तो भाजपा की सरकार लाना है: चपाई सोरेन

Saraikela: झारखंड में आदिवासी बहू- बेटियों को दूसरे समाज में शामिल होने के बाद आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता. उनके अस्तित्व पर संकट है. ऐसे में झारखंड की बहू -बेटियों को बचाना है तो भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कहीं।

ये भी पढ़े:-Adityapur JMM Mass resignation: आदित्यपुर में झामुमो को तगड़ा झटका, 700 चंपाई समर्थकों ने छोड़ी पार्टी, कहा हमारे गुरुजी चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन

संथाल दौरे से लौटने के बाद चंपाई सोरेन अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान चंपाई ने दावा किया कि संथाल प्रमंडल के सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति और पकड़ मजबूत है। पूरे राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। वही चंपाई ने कहा कि आज संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के चलते गांव बस्तियों की स्थिति बदत्तर है। आदिवासी समाज की मां बहनों को दूसरे समाज में जबरन शामिल किया जाता है। ऐसे में दोबारा आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता। चंपाई ने कहा कि हर समाज में मां, बहन ,बेटी की सुरक्षा सर्वप्रथम है।

भाजपा में पद की लालसा नहीं

दोबारा मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा की राजनीति में समाज सेवा करना मुख्य उद्देश्य है। जो भाजपा में जुड़ने से पहले कर रहा था और आगे भी करूंगा। चंपाई ने कहा कि भाजपा में मुझे पद की लालसा नहीं है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *