Adityapur Municipal Election 2026: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 23 से ओमप्रकाश ने ठोकी ताल, 23 जनवरी से करेंगे जनसंपर्क अभियान शुरू

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड संख्या 23 के अंतर्गत आने वाले कल्पनापुरी, श्रीनाथ ग्लोबल, जीआर कॉलोनी, साईं नगर और शर्मा बस्ती जैसे क्षेत्रों में अब चुनावी माहौल साफ दिखने लगा है। इसी क्रम में ‘शहीद भगत सिंह फैन्स क्लब’ के संरक्षक ओमप्रकाश ने वार्ड संख्या 23 से अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी बिगुल फूँक दिया है।

ये भी पढ़े:-Adityapur Municipal Election: आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में उतरेगी पुरेंद्र नारायण सिंह की टीम, पुरेद्र ने की उप महापौर पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव की मांग

​ओमप्रकाश ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 23 जनवरी 2026 से वे अपने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने वार्ड संख्या 23 की सीट के सामान्य (General) होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे एक “बेटे और भाई” के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे।अपने संकल्प को दोहराते हुए ओमप्रकाश ने कहा, “जब मन में ठान लिया तो फिर रुकावट कैसी। मैदान भी हमारा होगा और खेल भी जबरदस्त होगा।” उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा को अपना मुख्य लक्ष्य बताया है।

​इस अभियान के माध्यम से वे कल्पनापुरी और आसपास की कॉलोनियों के हर घर तक पहुँचकर निवासियों का आशीर्वाद लेंगे। उनका मानना है कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही वार्ड 23 की तस्वीर बदली जा सकती है। ‘मिशन 2026’ के तहत शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर स्थानीय युवाओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

http://Adityapur Voter List Mapping आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 17 में मतदाता सूची मैपिंग तेज, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चौधरी ने संभाली कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *