गुवा सेल खदान में डोजर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Gua (गुवा) : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल खदान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक एक डोजर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ओटी हिल के 14 नंबर के नीचे करीब सुबह 11 बजे की बताई जा रही है, जहां आयरन ओर के उत्खनन कार्य में लगा एक डोजर अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग की चपेट में आ गया।

75% स्थानीय रोजगार की मांग पर 11 गांवों की चेतावनी, गुवा में आंदोलन की तैयारी

गुवा खदान डोजर में लगी आग
                    गुवा खदान डोजर में लगी आग

डोजर में आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान डोजर चला रहे ठेका मजदूर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत जलते हुए डोजर से कूदकर अपनी जान बचा ली। चालक के सुरक्षित बाहर निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही सेल कर्मियों ने तत्काल प्रबंधन को अवगत कराया। सूचना के बाद प्रबंधन की ओर से मौके पर पानी टैंकर भेजा गया। पानी टैंकर की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे आग फैलने से रोक लिया गया।

गुवा खदान डोजर में लगी आग
                 गुवा खदान डोजर में लगी आग

हालांकि इस घटना में डोजर को आंशिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल सेल प्रबंधन की ओर से पूरे मामले की जांच कराई जाने की बात कही जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

http://गुवा: सेल प्रबंधन और ठेका मजदूरों के बीच समझौता, आंदोलन के बाद मांगों पर बनी सहमति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *