Adityapur News: नगर निगम प्रशासनिक फेरबदल: आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त और उपनगर आयुक्त बदले गए, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के कुल 88 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बड़े फेरबदल की आंच आदित्यपुर नगर निगम तक भी पहुंची है, जहां लंबे समय से कार्यरत नगर आयुक्त और उपनगर आयुक्त दोनों को बदल दिया गया है।

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक: जलजमाव और विकास योजनाओं पर बनेगी विशेष रणनीति, साढ़े पांच घंटे चली बैठक में बुनियादी ढांचे पर हुआ मंथन

​मुख्य बदलाव: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

​निगम के निवर्तमान अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

स्थानांतरण आदेश के तहत, आदित्यपुर के निवर्तमान नगर आयुक्त रवि प्रकाश को प्रमोट करते हुए संथाल परगना प्रमंडल (दुमका) का आयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, अपनी कड़क कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली उपनगर आयुक्त पारुल सिंह का तबादला भी कर दिया गया है; उन्हें अब उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमित कुमार होंगे नए उपनगर आयुक्त

​पारुल सिंह के स्थान पर अब अमित कुमार आदित्यपुर नगर निगम के नए उपनगर आयुक्त की कमान संभालेंगे। कार्मिक विभाग की इस अधिसूचना के बाद नए अधिकारियों के जल्द ही पदभार ग्रहण करने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं में और तेजी आएगी।

http://Adityapur: भाजपा की राह पर झामुमो: पेयजल संकट को लेकर नगर निगम का घेराव, चंपाई सोरेन और भाजपा पर बरसे झामुमो नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *