सरायकेला: जिले के सीनी थाना (ओपी) क्षेत्र स्थित मोहितपुर पंचायत में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली गंभीर वारदात सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग बच्ची के साथ उसी के चचेरे भाई द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता को कानूनी एवं सुरक्षात्मक संरक्षण प्रदान किया है।
Adityapur News: आदित्यपुर युवती का यौन शोषण कर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी मनीष साहू गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गांव में विवाद के बाद सामने आई सच्चाई
मामले की शुरुआत रविवार शाम करीब 5:30 बजे हुई, जब स्थानीय मुखिया ने गांव में विवाद और मारपीट की जानकारी सीनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने जब ग्रामीणों से पूछताछ की, तब यौन शोषण की बात उजागर हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी विजय हेंब्रम, पीड़िता और उसके परिजनों को थाने ले आई।
जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर
ग्रामीणों के आग्रह पर पहले महिला समिति ने मामले की पड़ताल की। देर रात लगभग 12 बजे जांच पूरी होने के पश्चात पीड़िता की मामी ने आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज होते ही पुलिस टीम देर रात 2:30 बजे पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहाँ समय अधिक होने के कारण सोमवार सुबह डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
बाल मित्र थाना में दी गई सुरक्षा
रात भर नाबालिग को महिला थाना प्रभारी की निगरानी में बाल मित्र थाना में सुरक्षित रखा गया। सीनी ओपी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि आरोपी चचेरे भाई विजय हेंब्रम के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता को हर संभव चिकित्सीय व प्रशासनिक मदद दी जा रही है।
http://नाबालिग से यौन शोषण का मामला, आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई








