Adityapur News: आदित्यपुर में कचरा निस्तारण पर गहराया संकट: स्थानीय विरोध के बीच 6 दिनों से सड़कों पर लगा कचरे का अंबार, समाधान के लिए सिटी मैनेजर ने संभाली कमान

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पिछले छह दिनों से कचरा निस्तारण का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि शहर की सड़कों पर गंदगी का अंबार लग गया है और कचरा उठाने वाली गाड़ियां पूरी तरह भर चुकी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा डंपिंग के लिए प्रस्तावित जगहों का कड़ा विरोध किए जाने के बाद अब निगम प्रशासन वैकल्पिक रास्तों की तलाश में जुट गया है।

Adityapur ESIC 75th Anniversary: ईएसआईसी आदित्यपुर के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे, श्रमिकों के कल्याण और औद्योगिक सहयोग पर विशेष चर्चा, अधिक से अधिक इकाइयों को जोड़ने का दिया लक्ष्य

आदित्यपुर नगर निगम

​तीन जगहों पर हुआ कड़ा विरोध

​निगम के प्रशासक के निर्देश पर सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान के नेतृत्व में टीम खाली जगहों की तलाश में निकली थी। हालांकि, टीम को तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय निवासियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से ऑटो क्लस्टर के पीछे हथियाडीह मार्ग पर, जहाँ नगर निगम कार्यालय के लिए जमीन आवंटित है, वहां कचरा डंप करने की योजना का सैकड़ों लोगों ने विरोध किया।यदि स्थानीय लोगों के सहयोग से समाधान नहीं निकला, तो स्थिति भयावह हो जाएगी और भविष्य में वार्ड का कचरा उसी वार्ड में रखने की विवशता पैदा हो सकती है।

​निजी भूखंड किराए पर लेने की तैयारी

​विरोध को देखते हुए निगम ने अब एक नया रास्ता निकाला है। जानकारी के अनुसार, एक चहारदीवारी युक्त निजी भूखंड की पहचान की गई है। नगर निगम इस जमीन को एक एजेंसी के माध्यम से किराए (रेंट) पर लेगा, ताकि जल्द से जल्द कचरा उठाव कार्य शुरू कर शहर को गंदगी से निजात दिलाई जा सके। आदित्यपुर नगर निगम का मानना है कि डंपिंग यार्ड की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

http://Adityapur Illegal Construction: आदित्यपुर: शेरे पंजाब चौक के पास अवैध निर्माण पर निगम का डंडा, काम रोकने का आदेश ​दो बार नोटिस के बाद भी मालिक ने नहीं दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *