Adityapur NSMCH Medical College: जनवरी में होगा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर का उद्घाटन, सीएम हेमंत सोरेन से मिले चेयरमैन मदन मोहन सिंह

आदित्यपुर: झारखंड के चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH), आदित्यपुर के चेयरमैन श्री मदन मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें संस्थान के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Adityapur Encroachment Drive : राष्ट्रपति के आगमन से पहले आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर लोजपा नेता अनिल पासवान ने की दुकानदारों के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग


मुख्यमंत्री ने जनवरी माह में आयोजित होने वाले इस समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया है।
​मुलाकात के दौरान श्री मदन मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री को बिहार और झारखंड में संचालित अपने विभिन्न शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ‘सितवन्तो देवी महिला कल्याण संस्थान’ के तत्वावधान में पटना (बिहटा) में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और स्कूलों का सफल संचालन हो रहा है। वहीं झारखंड में नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी और 10 स्कूलों के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

​चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदित्यपुर स्थित नया मेडिकल कॉलेज झारखंड के लिए एक ‘मील का पत्थर’ साबित होगा। यहाँ आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था है। साथ ही, आम मरीजों के लिए भी बेहद रियायती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

http://Adityapur Nagar Nigam elections: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 से किस्मत आजमाएंगे समाजसेवी दीपक चौधरी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज