Adityapur Plastic Ban: आदित्यपुर नगर निगम का सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान, 33 दुकानदारों पर जुर्माना, 21,940 रुपये वसूले गए

Adityapur (आदित्यपुर) : नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसी क्रम में नगर निगम प्रशासन के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में प्लास्टिक प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एक महाअभियान चलाया गया।

Adityapur INTUC protest: नए लेबर कोड के खिलाफ सड़क पर उतरे मजदूर संगठन, आदित्यपुर में इंटक ने किया सरकार का पुतला दहन

दो विशेष दलों ने कल्पनापुरी, एस-टाइप, आदित्यपुर थाना रोड, स्टेट बैंक रोड, आकाशवाणी क्षेत्र, खरकाई ब्रिज और थाना रोड में अभियान चलाया। इस दौरान कुल 33 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति पर कुल 21,940 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम के प्रशासक श्री रवि प्रकाश ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी प्रकार के प्लास्टिक कैरी बैग, प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, स्ट्रो, थर्मोकोल से बनी सामग्री, प्लास्टिक पैकेजिंग और डिस्पोज़ेबल वस्तुओं का उपयोग, बिक्री या खरीदना अब पूरी तरह अवैध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान में उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, राजस्व कर्मी, फूड इंस्पेक्टर और एनफोर्समेंट टीम के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। नगर निगम का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

http://Adityapur PCC meeting:जियाडा पीसीसी बैठक में 23 में से 9 प्रस्तावों को सशर्त मंजूरी