सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावाँ जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग की घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Adityapur Firing News: आदित्यपुर: भाजपा नेता के घर पर अपराधियों का तांडव, तीन राउंड फायरिंग से दहशत

पकड़े गए अपराधी और बरामदगी
पुलिस ने चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा (20 वर्ष), राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला (24 वर्ष) और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, 04 जिंदा गोली और स्कूटी (JH05CZ-8357) बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव व हथियार लहराने के मामले में भी वांछित थे।
छापेमारी टीम में ये थे शामिल
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पु.अ.नि. सुनील कुमार सिंह, विनोद टुडू, राज कुमार सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल और सशस्त्र बल ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि चंदन गोराई गालुडीह का निवासी है, जबकि प्रेम कुमार सिंह मूल रूप से नालंदा (बिहार) का रहने वाला है। वहीं राजू कुम्हार नीमडीह का स्थायी निवासी है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।








